🔴 LIVE / LATEST VIDEOS

हमारे ताज़ा वीडियो बुलेटिन देखें

बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: दो दिन के नवजात समेत मां-पिता की मौत, अस्पताल से लौट रहा था परिवार

बाड़मेर। मुनाबाव सड़क मार्ग पर मंगलवार शाम खड़ीन फांटा (हाथमा) के पास कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दंपती और उनके दो दिन पहले जन्मे नवजात बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर रामसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

रामसर थाना पुलिस के अनुसार, हादसे में बालेवा निवासी हिंगलाजराम पुत्र लीलाराम, उनकी पत्नी तुलसी और दो दिन पहले जन्मे नवजात बेटे की मौत हो गई। वहीं, मृतक की बहन गुड्डी पत्नी पूराराम निवासी तुड़बी, शायरी पत्नी देवाराम निवासी मोढ़ा और कार चालक महावीरदान पुत्र समेरदान निवासी बालेवा गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। घायलों का अस्पताल में उपचार शुरू किया गया।

Embedded Image

घर में आए नन्हे मेहमान की खुशियां मातम में बदली

तुलसी ने दो दिन पहले जिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। नवजात के जन्म से परिवार में खुशियां छाई हुई थीं। हिंगलाजराम की दोनों बहनें भी अस्पताल में नवजात को देखने पहुंची थीं। प्रसव के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर परिवार मां और नवजात को लेकर घर लौट रहा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में काल उन्हें घेर लेगा। हादसे ने दंपती और उनके नवजात बेटे की जिंदगी छीन ली।

कार के दरवाजे तोड़कर निकाले शवों को निकाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथमा के पास टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कार के दरवाजे तोड़कर सभी को बाहर निकाला और घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। खारा निवासी बांकाराम ने बताया कि वह परिवार के साथ जा रहे थे। सड़क पर भीड़ देखकर उन्होंने वाहन रोका और तत्काल कार के पास पहुंचे। वहां के हालात देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने लोगों को आवाज लगाई और कार का दरवाजा तोड़कर सवारों को बाहर निकालने में जुट गए। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान कुछ लोग मदद करने के बजाय फोटो और वीडियो बना रहे थे। ऐसे समय में लोगों को वीडियो बनाने के बजाय मानवता दिखाते हुए घायलों की मदद करनी चाहिए।

विधायक रविंद्र सिंह भाटी समेत जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे

हादसे की सूचना मिलने पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा सहित अन्य लोग राजकीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। अस्पताल में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। साथ ही हादसे की सूचना अस्पताल प्रबंधन को पहले मिल चुकी थी, ऐसे में आपात इकाई में भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।

  • Related Posts

    राजस्थान में चक्रवात ‘अर्नब’ के असर की चेतावनी, बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

    रात में बढ़ी सर्दी, तापमान 12 डिग्री के करीब पहुंचने की खबरजयपुर | 28 अक्टूबर 2026 | राष्ट्रीय जनादेश (RJN) राजस्थान में मौसम में बदलाव के बीच चक्रवात ‘अर्नब’ के…

    IAS-IPS परिवार के 40 विला-कॉटेज खरीदने का मामला

    बूंदी और अजमेरगढ़ के रिसॉर्ट में खरीदे विला, परिवार के सदस्यों के नाम पर भी रजिस्ट्रियांजयपुर | 27 अक्टूबर 2026 IAS शिखर और IPS प्रशाखा से जुड़े परिवार की संपत्तियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में चक्रवात ‘अर्नब’ के असर की चेतावनी, बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

    राजस्थान में चक्रवात ‘अर्नब’ के असर की चेतावनी, बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

    राजस्थान में पंचायत चुनाव: 22 जिला परिषदों और 124 पंचायत समितियों में मतदान आज

    राजस्थान में पंचायत चुनाव: 22 जिला परिषदों और 124 पंचायत समितियों में मतदान आज

    PNB की शाखा में करीब 35 करोड़ रुपये के कथित फर्जीवाड़े का मामला, ग्राहकों की रकम गायब होने के आरोप

    PNB की शाखा में करीब 35 करोड़ रुपये के कथित फर्जीवाड़े का मामला, ग्राहकों की रकम गायब होने के आरोप

    IAS-IPS परिवार के 40 विला-कॉटेज खरीदने का मामला

    IAS-IPS परिवार के 40 विला-कॉटेज खरीदने का मामला

    एंटी-डिप्रेसेंट दवाएं कैसे करती हैं काम? लंबे समय तक सेवन से क्या हो सकते हैं साइड इफेक्ट

    जयपुर में MNIT के पास मिला लेपर्ड शावक का शव शरीर पर चोट के निशान नहीं, भूख से मौत होने की आशंका

    जयपुर में MNIT के पास मिला लेपर्ड शावक का शव शरीर पर चोट के निशान नहीं, भूख से मौत होने की आशंका

    दिल्ली में 1 नवंबर की रैली क्यों करना चाहती है कांग्रेस? खरगे के बयान पर विवाद, व्यापारियों ने क्यों की तारीख बदलने की मांग

    राजस्थान के मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की ब​हन पहली बार बनी सरपंच, जानें कितने वोटों से मिली जीत?

    राजस्थान के मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की ब​हन पहली बार बनी सरपंच, जानें कितने वोटों से मिली जीत?

    तमिलनाडु में ₹100 करोड़ के कथित घोटाले का मामला, पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी की खबर

    तमिलनाडु में ₹100 करोड़ के कथित घोटाले का मामला, पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी की खबर

    होटल के अंदर चल रहा था अवैध खेल, मैनेजर समेत 7 गिरफ्तार, 69 हजार की राशि बरामद

    होटल के अंदर चल रहा था अवैध खेल, मैनेजर समेत 7 गिरफ्तार, 69 हजार की राशि बरामद

    गंभीर मरीजों को बिना सूचना SMS अस्पताल रेफर नहीं कर सकेंगे!

    गंभीर मरीजों को बिना सूचना SMS अस्पताल रेफर नहीं कर सकेंगे!

    झुंझुनूं के पिलानी में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    झुंझुनूं के पिलानी में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसी पारी नहीं देखी’, शादाब और हारिस की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी के मुरीद हुए शाहीन अफरीदी

    राजस्थान में 2 दिन बाद आंधी-बारिश की चेतावनी, अक्टूबर में भी गर्मी का असर बरकरार

    राजस्थान में 2 दिन बाद आंधी-बारिश की चेतावनी, अक्टूबर में भी गर्मी का असर बरकरार

    केसी वेणुगोपाल का ऐलान— मोदी के सामने सरेंडर नहीं करेंगे; दिल्ली महारैली के लिए राजस्थान से एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य जयपुर से विशेष रिपोर्ट | 26 अक्टूबर 2026राष्ट्रीय जनादेश (RJN)

    केसी वेणुगोपाल का ऐलान— मोदी के सामने सरेंडर नहीं करेंगे; दिल्ली महारैली के लिए राजस्थान से एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य जयपुर से विशेष रिपोर्ट | 26 अक्टूबर 2026राष्ट्रीय जनादेश (RJN)

    सीएम भजनलाल का तोहफा, अजमेर डिस्कॉम के सभी जिलों में किसानों को अब दिन में मिलेगी बिजली

    सीएम भजनलाल का तोहफा, अजमेर डिस्कॉम के सभी जिलों में किसानों को अब दिन में मिलेगी बिजली

    जयपुर में 15 लाख की ठगी का खुलासा, बैंक का एजेंट ही निकला मास्टरमाइंड, ऐसे रचता था साजिश

    जयपुर में 15 लाख की ठगी का खुलासा, बैंक का एजेंट ही निकला मास्टरमाइंड, ऐसे रचता था साजिश

    राजस्थान: खाद आंदोलन के बाद नरेश मीणा पर FIR दर्ज, कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पर लगाए आरोप

    राजस्थान: खाद आंदोलन के बाद नरेश मीणा पर FIR दर्ज, कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पर लगाए आरोप

    इंस्टाग्राम पर अमीर कारोबारी बनकर महिला कांस्टेबलों को फंसाता था आरोपी, 20 को निशाना बनाने का शक; 24 लाख की ठगी में गिरफ्तार

    BJP के वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा, 50 साल तक पार्टी में रहे; ‘गद्दार-बेवड़ा’ कहकर अपमानित करने का आरोप

    BJP के वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा, 50 साल तक पार्टी में रहे; ‘गद्दार-बेवड़ा’ कहकर अपमानित करने का आरोप
    📢 AD 🆔 ✍️
    📰
    राष्ट्रीय जनादेश न्यूज़
    ऐप इंस्टॉल करें
    ×