गंगानगर जिले के सूरतगढ मे एक इलेक्ट्रिक स्कूटी मे भीषण आग लग गई।इस दौरान स्कूटी पर बैठे बच्चे ने कूदकर जान बचाई।वहीं पास मे खडे दूसरे बच्चे अपनी स्कूटी को पीछे दौडाकर खुद को बचाया।यह घटना सोमवार शाम 6 बजे बाड8 मे बाबा रामदेव मंदिर के पास हुई।इसका विडियों मंगलवार को सामने आया।पडौसी दोस्त के साथ बच्चा जानकारी के अनुसार चिमनलाल पेटर के बेटे शुभम 13 को अपने साथ ले जाने के लिए पडौसी गौरव 14 इलेक्ट्रिक स्कूटी से आया।शुभम अपनी स्कूटी घर के अदर खडा कर रहा था।जबकि गौरव अपनी स्कूटी पर बैठा हुँआ था।इसी दौरान गौरव की स्कूटी मे पहले धुआं उठा ,फिर तेज धमाके साथ आग की लपटे उठने लगी।आग लगते ही गौरव स्कूटी से कूद गया।शुभम ने भी तत्काल वहां से हटकर अपनी जान बचाई। 15 मिनट मे स्कूटी जलकर राख हो गई।गनीमत ये रही कि घटना मे दोनों बच्चे सुरक्षित बच गये और कोई भी जनहानी नही हुई।





















